विनोद जैन 
बालोद – बालोद नगर पालिका अंतर्गत चल रहे अनेक कार्यो सामाग्री सप्लाई पर लगातार लापरवाही और घटिया निर्माण अब शहर मे चर्चा का विषय बनता जा रहा है शहर को विकास के नाम पर गड्ढे और घटिया निर्माण थमा दिया गया है, और जिनके कंधों पर जनता की आवाज उठाने की जिम्मेदारी थी, वे बैठकों में सिर्फ तालियां बजाने में व्यस्त हैं।
जब तक ऐसे मौन मोहन जनप्रतिनिधि निकाय प्रशासन की ढाल बनकर खड़े रहेंगे, तब तक शहर का सर्वनाश यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा। ओपन जिम के नाम पर जो तमाशा खड़ा किया गया है, वह निकाय की बेशर्मी की दास्तान खुद बयां कर रहा है।
यह केवल चंद लोहे के खंभों का मामला नहीं, बल्कि आपकी गाढ़ी कमाई की खुली डकैती है। जो जनप्रतिनिधि जनता का काम कराने के बजाय भ्रष्ट तंत्र के दरबान बने हुए हैं, वक्त आ गया है कि उनसे सीधे सवाल पूछे जाएं।
अगर यही हाल रहा, तो शहर का विकास सिर्फ फाइलों में दौड़ेगा और जमीन पर सिर्फ पत्थरों में दबा भ्रष्टाचार ही नजर आएगा।
