मानपुर में जिला अध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

दीपक विश्वकर्मा

कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भाई इंजी.विजय कोल का आज मानपुर आगमन पर सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर के सिकुड़ी मोड में बड़े गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिगड़ी मोड से डीजे और पटाखों की गड़गड़ाहट के साथ विशाल बाइक रैली निकालकर जिला अध्यक्ष के प्रथम स्वागत रैली में जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे लगाते हुए नगर के बस स्टैंड बाजार से होते हुए गौतमान टोला में विराजमान हनुमान जी महाराज के मंदिर के पास सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम खत्म हुआ अध्यक्ष विजय कोल ने हनुमान मंदिर पर अनंत बलवंत श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात पुरानी पंचायत स्थित गांधी प्रतिमां में पुष्प अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने रघुपति राघव राजा राम का गायन कर बापू को याद किया जिसके बाद जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता नगर के बरसाना गार्डन पर कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पहुंचे जहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सहप्रभारी नीरज सिंह बघेल का मार्ल्यपण कर बधाई प्रेषित की संगठन के जिला अध्यक्ष का ब्लॉक संगठन मंत्री विजय गौतम अपने साथियों सहित बाबा साहब द्वारा लिखी संविधान उद्देशिका भेट की l स्वागत भाषण संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद गौतम ने दिया सह प्रभारी नीरज सिंह बघेल, सहित ओमकार सिंह बबलू,जानकी मिश्रा महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू सिंह कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह रामगोपाल दहिया खालिक अंसारी,ज्ञानप्रकाश पटेल दिलीप चतुर्वेदी पी डी प्रभाकर नीतीश ओझा रवि सेन सीताराम चौधरी ने संबोधित किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय कोल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हम सभी से बड़ा है, इसलिए मैं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से पार्टी का काम करूंगा और पार्टी में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं को महत्व और पार्टी में स्थान देंगे मै जननायक श्री राहुल गांधी के अनुरूप संगठन को चलाने का प्रयास करूंगा कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया कार्यक्रम का आभार प्रकट संगठन मंत्री विजय गौतम ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अंबिका प्यासी के,के प्यासी शिव कुमार मिश्रा पंकज चतुर्वेदी अरविंद चतुर्वेदी कुशलेंद्र तिवारी सुरेंद्र भट्ट वीरेंद्र सिंह रतिभान सिंह असलम शेर लाल भवानी सिंह अमर बहादुर सिंह विजय द्विवेदी मिथलेश त्रिपाठी राम लखन सिंह रमेश सिंह रामनरेश सिंह पुरुषोत्तम गुप्ता शेख आशिक अमित मिश्रा मौजीलाल नामदेव अमर प्यासी गया पटेल दानी चौधरी कमलभान सिंह राम प्रकाश पटेल रामलाल कोल भोला पटेल हीरा बाई पटेल कृष्णा रजक कुश परिहार शशिकांत शर्मा बबलू यादव रितिक प्यासी पंकज गौतम रमाकांत पटेल मदसूदन शुक्ला रामशुशील पटेल अजय द्विवेदी सलीम खान आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे !!

Express MPCG