फरसगांव नगर मे जगह जगह पंडलो और घरों में विराजे गणपति बप्पा

भरत भारद्वाज

फरसगांव : इस वर्ष बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व पर नगर फरसगांव के मुख्य चौक चौराहों के साथ नगर हर गली मुहल्लो में गणपति बप्पा छोटे बड़े आकार में विराजमान हुए । गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गली गली में लोगों के मन में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है साथ ही नगर भक्तिमय होता जा रहा है सुबह से ही लोग पुजा अर्चना में व्यास्त हैं। इसी तरह नगर के कई स्थानों में गणेश भगवान बड़े आकार में स्थापित किये गए है । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अस्पताल मैदान में, गांधी चौक में , ब्लॉक कॉलोनी में , बाजपेयी पारा में , नयापारा में , सिटीओ कॉलोनी सहित अन्य वार्डो में बड़े आकार की गणेश की प्रतिमा स्थापित किया गया। सभी समिति द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई है।

Express MPCG