@ यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
पुलिस ने 2 देसी कट्टा और 2 जिंदा राउंड के साथ दो भाईयों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपियों पर डकैती, लूट, चोरी और मारपीट के एक दर्जन से अधिक संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं, दरअसल रायगढ़ जिले के तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज को ग्राम केशरचुंआ के पास एक व्यक्ति को कट्टा के साथ देखे जाने की सूचना उनके मुखबिर द्वारा दिया गया,जिसपर तत्काल थाना प्रभारी तमनार अपने थाने की टीम के साथ घेराबंदी कर संदेही को एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा ,आरोपी अपना नाम आदित्य प्रधान पिता जीवर्धन प्रधान 24 साल गिरसिंमा थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ ओड़िसा का होना बताया,
अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी आदित्य प्रधान से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने छोटे भाई अमृत प्रधान और उसके 6-7 साथियों के साथ मिलकर ओडिशा के विभिन्न स्थानों में चोरी, डकैती, लूटपाट घटना को अंजाम देना बताया और उसके भाई अमृत प्रधान के पास भी एक कट्टा होने की जानकारी दिया,
आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसके भाई अमृत प्रधान की पतासाजी के लिए तत्काल पुलिस टीम उड़ीसा गिरसिंमा रवाना हुई और आरोपी अमृत प्रधान के घर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना आया गया है,
आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है दोनों आरोपियों पर तमनार पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है,
दोनों भाइयों के विरुद्ध ओड़िसा के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, मारपीट, चोरी के करीब एक दर्जन अपराध होने की जानकारी ओडिसा पुलिस से मिली है, विदित हो कि गत दिनों आरोपियों द्वारा माइनिंग एरिया से एक सिक्योरिटी गार्ड का राइफल छीन कर घटना को अंजाम दिया गया था,
