किसान नेता राकेश टिकैत पहुँचे रायपुर…इस दौरान एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत.

@ योगेंद्र सिंह बैस

किसान नेता राकेश टिकैत पहुँचे रायपुर…इस दौरान एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत...मीडिया से चर्चा करते हुये राकेश टिकैत कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करने जाएंगे,फसलों के दाम का बड़ा सवाल है, भूमि अधिग्रहण है….जब तक देश में एमएसपी कानून गारंटी नहीं बनेगा तो किसानों की फसलें ऐसी ही लुटती रहेंगी.. 20 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी पंचायत है,कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ फैसले लेंगे तो वहां जाकर हम मीटिंग करेंगे….भूमि अधिग्रहण का मामला छत्तीसगढ़ में भी चल रहा है सरकार से बात करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया है,पहले भी सरकार से चर्चा किया गया था अब भी सरकार से चर्चा करेंगे ताकि मामले का निपटारा हो।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फसलों के दाम एमएसपी पर देने पर कहा….पूरे देश में लागू होना चाहिए एक स्टेट के देने से कुछ नहीं होगा,आदिवासी जो जंगलों में रहते हैं उसको भी लाभ मिलना चाहिए…

छत्तीसगढ़ की सरकार की तारीफ करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार ठीक काम कर रही है,कुछ मामले हैं बचा उसको निपटाओ,जब तक देश में एमएसपी कानून गारंटी नहीं बनेगा तब तक किसानों को लाभ नहीं मिलेगा जब तक स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करना चाहिए…

आने वाले दिनों में विधानसभा का चुनाव है तो क्या किसान चुनाव लड़ेंगे इस सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा…..किसान चुनाव से दूर रहेंगे,किसी भी किसान संगठन को चुनाव में नहीं जाना चाहिए,किसान संगठनों को सरकारों से बातचीत करना चाहिए….आने वाले दिनों में वैचारिक क्रांति देश में आएंगी,विचार से उत्पन्न होने वाला क्रांति,2014 में इस शब्द का इस्तेमाल हुआ था….अभी जो नौजवान है जिसको रोजगार नहीं है वहा इस शब्द का इस्तेमाल करेगा,2013 में जो आंदोलन हुआ था उससे भी बड़ी आंदोलन की जरूरत पड़ेगी….इसके लिए देश और नौजवान तैयार है… बड़ी कंपनियां हर क्षेत्र में जिस तरीके से आ रही है… पैसे का बड़ा इंवॉल्वमेंट उनका हो गया…गरीब आदमी का जीवन कुछ रहा नहीं

Express MPCG