बिजली करेंट लगने से बड़ेडोंगर में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत । बिजली कार्य करने के दौरान हुआ हादसा ।


@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोंगर निवासी 22 वर्षीय युवक प्रदीप मुर्रा पिता रामदयाल मुर्रा को बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई । 13 फरवरी को फरसगांव थाना से मिली जानकारी के बड़ेडोंगर निवासी प्रार्थी मंगलेश्वर मुर्रा और ललित कुमार के द्वारा थाने में आकर जानकारी दी गई कि मृतक प्रदीप मुर्दा घर में बिजली कनेक्शन का काम कर रहा था इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया । जिसे परिजनों द्वारा निजी वाहन से तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया । जिसके बाद परिजनो ने फरसगांव थाने में सूचना दी, सूचना मिलने पर फरसगांव पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। घटना स्थल बड़ेडोंगर क्षेत्र होने के कारण फरसगांव पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम किया गया है ।

Express MPCG