कालेज़ जाने नाबालिग ने चुराई दुपहिया,, अब गिरफ्त में

@ अभिषेक सिंह ठाकुर

महादेव वार्ड कांकेर निवासी मुनीर ने स्कूटी अपने घर के सामने लॉक लगाकर खड़ी किया था जिसे रात्रि में कोई चोरी कर ले गया था
थाना कांकेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 357/22 धारा 379 भादवि का अपराध दर्ज किया गया विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक 17 वर्षीय बालक उक्त वाहन को चला रहा है

इस सूचना पर थाना कांकेर पुलिस द्वारा बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसने चोरी करना स्वीकार किया बालक के कब्जे से वाहन बर्गमैन क्रमांक CG 19 BP 4121 को जप्त किया गया
बालक ने उक्त वाहन को कॉलेज जाने के लिए चोरी करना बताया है

Express MPCG