आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओ ने नगर में निकाली रैली , सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन । छः सूत्रीय मांगो के लिए कर रहे हैं हड़ताल ।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिका अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं । जिसकी चलते आंगनबाड़ी संचालन में काफी परेशानियों का सामना महिला बाल विकास विभाग को करना पड़ रहा है ।

ठीक इसी तरह कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सयुक्त संघ के लोग नगर के अस्पताल मैदान में स्तिथ मंच पर अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के 14 वे दिन 13 फरवरी सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवम सहायिकाओ ने नगर में रैली निकाली गई । रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारे भूपेश सरकार व मोदी सरकार के खिलाफ जाम कर नारे लगाए, नारे लगाकर अपनी जायजा मांगों को जल्द पुराना करने को कहा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची जहा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मुख्य मांग है कि कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए साथ ही नर्सरी शिक्षा उन्नयन को लेकर सरकार से जल्द से जल्द मांग पूरी करने की बात कही गई है। वही कहा कि सरकार ने कहा था कि सरकार बनने के साथ ही आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। बावजूद इसके 4 साल बीत जाने के बाद भी मांगे अब तक पूरी नहीं हो सकी है. जिसको लेकर अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. अगर इनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

Express MPCG