@ दीपक विश्वकर्मा
बलरामपुर : जिले के चौकी गणेश मोड़ क्षेत्र के ग्राम खजुरी तुहलू पत्थर पारा में मृतक राजदेव चेरवा पिता शुखू राम उम्र 28 वर्ष खजुरी तुहलु पत्थर पारा का अपने खेत में करीब 25000 ईंट बनाया था बीते रात दिनांक 12/02/2023 को दिन में उक्त ईंट को दिन में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ गमला भट्ठा लगा कर करीब एक बजे दिन में भट्ठा में आग लगा दिए थे मृतक राजदेव, अपने साथी अजय चेरवा,बनवा, अनुज चरवा के साथ मिल कर गमला भट्ठा के ऊपर सो गए करीब 2 बजे रात्रि अजय भट्ठा के नीचे गिर गया तब अपने उक्त साथियों को उठाने का प्रयास किया नही उठे तब अजय हल्ला किया.
ईंट भट्ठे में काम करने वाले तीन मजदूरों की मौत
आज सुबह करीब 07 बजे ग्रामवासियों के मदद से मृतक राजदेव पिता सुक्खू चरवा उम्र 28 वर्ष,2. मृतक बनवा पिता ईस्वरनाथ उम्र 42 वर्ष दोनो निवासी तुहलु पत्थर 3.अनुज पिता नंदलाल उम्र 19 वर्ष ग्राम असोला थाना अंबिकापुर के रहने वाले हैं.
मौके पर जांच करने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने पर बलरामपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा
