मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

@ दीपक विश्वकर्मा

कोरिया– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया कुमार के नाम से विख्यात प्रदेश के प्रथम वित्तमंत्री स्व. डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास पर रहेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से निकलकर दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल स्थित मिनी स्टेडियम के हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 12:35 बजे घड़ी चौक पहुंचकर चौक में स्थापित की गई डॉ सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12:50 बजे कोरिया कुमार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा 1:25 बजे रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल स्थित मिनी स्टेडियम के हेलीपेड से जिला जशपुर के विकासखण्ड स्थित कुनकुरी मयाली नेचर कैम्प हेलीपेड हेतु प्रस्थान करेंगे।

Express MPCG