पीसीसी चीफ कमलनाथ के हाथों सम्मानित हुए मण्डलम अध्यक्ष संतोष सिंह


@ दीपक विश्वकर्मा

•उमरिया। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिजौरी मण्डलम अध्यक्ष संतोष सिंह का गत दिवस भोपाल मे पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह, संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, सहप्रभारी रमाशंकर शुक्ला एवं सगठन मंत्री संजीव खण्डेलवाल भी उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान अपने उद्बोधन मे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मण्डलम अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा बनाई गई मण्डलम, सेक्टर व बूथ कमेटियों का जिक्र करते हुए नकेवल उनकी तारीफ की बल्कि अन्य जिलाध्यक्षों से कहा कि इस तरह का कार्य वे अपने-अपने जिलों मे भी करायें। जिले के कांग्रेसजनो ने इस उपलब्धि पर संतोष सिंह को बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

Express MPCG