परिवहन यातायात शिक्षा तीनो विभाग ने मिलकर 30 स्कूली बसों की जांच की

@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

परिवहन विभाग, यातायात विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नहरदेव स्कूल ग्राउंड मे जिले के विभिन्न स्कूल बसो कि जांच कि गई जिसमें स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से माननीय उच्चतम न्यायलय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानको का पालन किया जा रहा है की नही इस सबंध में जांच किया गया। जिले के विभिन्न स्कूल बस संचालको द्वारा कुल 30 बसों को प्रस्तुत किया गया जिसमें कमशः सेन्ट माईकल स्कूल कांकेर 04 जेपी इन्टरनेशनल स्कूल 08, ज्यूपिटर स्कूल 02, सनराईज स्कूल 01, पैराडाईज स्कूल 03. भगिनी निवेदीता स्कूल चारामा 02, नेशनल पब्लिक स्कूल लखनपुरी 01 सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर 01, सरस्वती शिशु मंदिर चारामा 01, दुर्गा देवी पब्लिक स्कूल कांकेर 01, आनंद विहार स्कूल भानुप्रतापपुर 01, गांधी विद्या मंदिर कांकेर 01, सेन्ट जोसेफ स्कूल भानुप्रतापपुर 03 एवं कमला नेहरू पब्लिक स्कूल 01 के वाहनो में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, स्पीड गवर्नर अग्निशमन यंत्र वैध फिटनेस बीमा, प्रदुषण प्रमाण पत्र व बस की आयु 12 वर्ष से अधिक ना हो, वाहनो में फास्टऐड बाक्स तथा विभीन्न बिंदुओ पर वाहनो का जांच किया गया जिसमें कुल 25 बसे सुरक्षा मानको के अनुकुल पाया गया तथा 3 बसे सुरक्षा मानको के अनुकुल नही पाया गया जिस पर जप्ती की कार्यवाही कि गई तथा 02 बसो के कैमरे में तकनीकी खराबी पाई गई जिसे बस संचालक द्वारा सुधार करा कर पुनः प्रस्तुत करने का आवेदन दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने बताया की जिन स्कूल बस संचालको द्वारा वाहन को प्रस्तुत नही किया गया उसकी जानकारी जुटाई जा रही है आगे उन पर सक्त कार्यवाही की जाएगी

Express MPCG