पाली में अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री, विभाग बना मौन दर्शक

दीपक विश्वकर्मा

Express = उमरिया जिले के पाली क्षेत्र में शराब ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से शराब की पैकारी जोरों पर है। क्षेत्र में खुलेआम शराब का अवैध व्यापार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि विभागीय अधिकारी या तो इस अवैध कारोबार से अनभिज्ञ हैं या फिर जानबूझकर मौन साधे हुए हैं।

गांवों और कस्बों में खुलेआम बिक रही अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन चुकी है, बल्कि युवाओं को भी नशे की गिरफ्त में धकेल रही है।

प्रशासन से मांग है कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए और अवैध शराब के इस कारोबार को जड़ से समाप्त किया जाए, जिससे क्षेत्र में शांति और स्वस्थ सामाजिक वातावरण कायम रह सके।

Express MPCG