यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । सिंध समाज “सुनहरे क़दम” संस्था की महिलाओं न दिनांक 26/7/025 की शाम बाफना लॉन में सावन का प्रोग्राम बड़े ही अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत किया। इसमें महिलाओं ने एक दूसरे को बिंदी, सिंदूर ,चूड़ी भेंट देकर सभी को बधाइयां दीं।
प्रोग्राम में गेम भी हुए एवं सावन के विशेष गीत गाये गए।
“सावन की रानी” का पहला खिताब महक अदानी ने जीता
दूसरा दीपा जवरानी ने प्राप्त किया।
गेम में प्रथम कोमल लच्छानी, द्वितीय नेहा भाषवानी,तृतीय शोभा लालवानी ने जीता।
प्रोग्राम में संचालन की अहम भूमिका निभाई रेशम वात्यानी ने। सुनहरे क़दम की अध्यक्ष सुनीता मोटवानी ने सभी को बधाइयां देते हुए नज़र के काले धागे बांधकर हमेशा इसी तरह एकता बनाए रखने की शुभकामनाएं प्रदान कीं । उल्लेखनीय है कि सिंध समाज की महिलाओं की इस संस्था “सुनहरे क़दम “द्वारा समय-समय पर नए-नए प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं ,जिनकी आम नागरिकों में अत्यंत प्रशंसा होती है।
