@ अभिनवअवस्थी
सिहावा के कांग्रेस विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी ने गरीबों के आशियाने जोकि हर एक परिवार का सपना होता है पर बयान देकर अपनी एवं अपने कांग्रेस सरकार की ओछी मानसिकता उजागर कर दी है ,इनको जनता की भलाई के बजाए श्रेय की राजनीति से सरोकार है,योजनाओं के नाम पर पीएम सीएम की बात करने वाली विधायक महोदया को विभिन्न योजनाओं जैसे,मनरेगा,पंद्रहवें वित्त,जलजीवन मिशन
आदि केंद्र द्वारा फंड से चलने वाले राज्य की योजनाओं में पीएम का नाम उल्लेखित करने का सुझाव अपने मुख्यमंत्री को देना चाहिए ,ज्ञात हो पूर्व भारतीय जनता पार्टी के डॉ रमन सिंह के शासन में अनवरत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास बन रहा था, किंतु भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को मिलने वाली आवास पर राजनीति के तहत रोक लगा दी है ज्ञात हो पूरे प्रदेश में सोलह लाख आवास लंबित है राज्य सरकार द्वारा अपनी राज्यांश नहीं देने के कारण केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को मिलने वाली लगभग 12,000 करोड़ की राशि भूपेश बघेल सरकार द्वारा लेप्स कर दिया गया है ,ज्ञात हो पूरे देश में छत्तीसगढ़ मात्र उन 2 राज्यों में हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास नहीं बन रहे हैं , कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री सम्मानीय टी एस सिंहदेव जी ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास को रोकने के ही कारण बकायदा उल्लेख कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया है, विधायक महोदया को इस पर भी अपनी टिप्पणी करनी चाहिए ,
राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी ध्रुव को साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूर्णतः विकास शून्य रहा है ,उनको गिनाने के लिए में कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं है,पंचायतों में भी विकास पूर्णतः ठप्प है,उनको इस प्रकार बयान देने से पूर्व अपने नेताओं द्वारा किए गए छत्तीस घोषणा पत्र का अवलोकन करना चाहिए
अपने वादों पूरा करने के बजाए
अंतिम छह माह में भूपेश सरकार जनता को भरमांने की असफल कोशिश में लगी है जिसमें जिसे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ रही है ।
मोहन नाहटा
भाजपा मण्डल अध्यक्ष,नगरी
