*शिक्षक व छात्रों को कैंसर से बचने व जागरूक करने प्रशिक्षण दिया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

संकुल केंद्र सीदेसर के समस्त शिक्षकों व हायर सेकण्डरी के छात्रों का दो दिवसीय”कैंसर मुक्त भारत अभियान” के तहत प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर के निर्देश पर संपन्न हुआ, जिसमें मनुष्य के होने वाले विभिन्न कैंसर मुंह का कैंसर, ब्लड कैंसर महिलाओ को होने वाले अन्य कैंसर के बारे में विस्तार से बताते हुए जिला नोडल अजय ठाकुर ने कहा सर्वेक्षण के अनुसार हमारे देश में तेजी से बदलते वर्तमान जीवनशैली से विविध प्रकार की बिमारी बढ़ता जा रहा है। इसमें कैन्सर का प्रमाण पिछले पाँच वर्ष मे सर्वाधिक पाया गया है।
महिलाओं में स्तन कैन्सर, गर्भाशय का कैन्सर, पुरुयों में मुख का कैन्सर फेफडोंका कैन्सर, पाचन संस्थांन का कैन्सर, बच्चों में ब्लड कैन्सर दिन व दिन बढ़ते जा रहा है। समय पर नियंत्रण एवंम उपचार न होने पर कैन्सर कम उम्र में ही बहुत से बड़ो एवम् बच्चों की मृत्यु का कारण बन जाता है। इसपर नियंत्रण करने हेतू नियमित रूप से वर्ष में 1 बार अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जिससे प्राथमिक स्टेज में पहचान होने पर कैंसर से छुटकारा पाया जा सकता है प्रशिक्षण के दौरान कैन्सर क्या है ?कैसे होता है? किस को हो सकता है? स्तन कैन्सर, गर्भाशय का कैन्सर, फेफड़ों का कैन्सर और मुख का कैन्सर, बच्चो में ब्लड कैन्सर इसके कारण, लक्षण एवं स्टेजेस क्या होते है? कैन्सर के इलाज एवं उस के दुष्प्रभाव क्या होते है ? रोकथाम के लिए नैसर्गिक उपाय एवंम जीवनशैली का महत्व क्या होना चाहिए? घरेलू उपाय एवंम वैकल्पिक चिकित्सा पध्दति महत्व क्या है? आदि पर विस्तार से बताया गया,इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकुल समन्वयक हेमेंद्र साहसी, संकुल प्राचार्य श्रीमती सविता उसेंडी ने समस्त शिक्षक व छात्रों से अपील की अपने घर परिवार व अपने आसपास कैंसर से बचने संतुलित जीवन शैली अपनाये व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराये! जनजागरुकता अभियान के द्वारा लोगों में कैन्सर के प्रति जागरूकता निर्माण करके उन के मन से कैन्सर का भय निकाल कर सुखी एवंम स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया प्रशिक्षण में वरिष्ठ व्याख्याता सत्यनारायण जैन, गोपाल साहू,कुलेश ठाकुर, फरजाना, सुनीता उपाध्याय, कीर्ति सागर पटेल, श्रीमती कुंती उइके,जयराम कोडोपी, दिव्य प्रभा साहू, रंजना वट्टी, मधुलिका कलिहारी,हेमलता जैन, कुम्पा नायक,श्रीमती जानकी जैन, राजेश तेता, अनिल निषाद, दीक्षा नंद, श्रीमती सविता यादव, नरोत्तम महंत, श्रीमती प्रभा नेताम, श्रीमती हेमेश्वरी साहू, यमुना साहू, ज्योति रामटेके,मानिता सलाम, चंद्रकला वट्टी, चेतन जैन, सुनीता रात्रे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे

Express MPCG