एम्बुलेंस में खुल गई गुटखा-तम्बाकू की दुकान स्वास्थ्य सेवा के नाम पर हो रही खुलेआम मनमानी, जिम्मेदार मौन

मैहर जिला मध्यप्रदेश
 दीपक विश्वकर्मा

एम्बुलेंस का उपयोग मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए, वहीं मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक एम्बुलेंस में गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट की दुकान चलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एम्बुलेंस की आड़ में यह गोरखधंधा कब से चल रहा था कहा नही जा सकता लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने जरूर आंख मूंद रखी है स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस एम्बुलेंस का उपयोग आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए होना चाहिए, उसी में अब नशे के सामा नों की बिक्री हो रही है। वाहन में बाकायदा गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट और बीड़ी के पैकेट सजे हुए देखे गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह एम्बुलेंस किसी सरकारी अस्पताल की प्रतीत होती है सवाल उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में यह सब हो रहा है, या फिर कुछ लोगों की मिलीभगत से एम्बुलेंस को अवैध दुकान में तब्दील कर दिया गया है इस पूरे मामले पर अभी तक न तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई बयान आया है और न ही स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों को जानकारी पूरी तरह से है ।

Express MPCG