यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर *श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शिव मंदिर समिति द्वारा कांवड़ यात्रा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार प्रत्येक सोमवार को किया जाता है पश्चात संध्या 7:00 बजे महाआरती होती है, इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक चर्चा हेतु बैठक आज दिनांक 18/07/2025, शुक्रवार को संध्या 4:30 बजे शिवमंदिर प्रांगण में रखी गई, बैठक में सदस्यों द्वारा कांवड़ यात्रा 3 अगस्त 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया साथ ही भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार परंपरानुसार द्वितीय सोमवार को फलों से तृतीय सोमवार को मेवा से एवं चतुर्थ सोमवार को छप्पन भोग से करने का निर्णय लिया गया । इस अवसर समिति अध्यक्ष अरूण कौशिक, उत्तम यादव, नरेश परिहार, अविनाश नेगी, विजय ध्रुव, सुरेंद्र गुप्ता, चीनी चंद्रौल, कृष्णी कौशिक, निर्मला शर्मा, सरिता यादव, वेदमति कौशिक, छाया कौशिक, मंजू गुप्ता, अनिता सोनी सदस्यगण उपस्थित रहे।*
