भानुप्रतापपुर
रिपुदमन सिंह बैस
*भानुप्रतापपुर @भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राहुल सिंह धन्ने ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को आड़े हाथ लेते हुए उनपर झूठ फैलाने और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा दीपक बैज जैसे वरिष्ट कांग्रेसी नेता को यह शोभा नहीं देता कि वह बिना किसी तत्थ्य के राज्य सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को बदनाम करें l प्रदेश की जनता कांग्रेस के असल चेहरे से पूरी तरह वाकिफ है l उनकी स्वयं के पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है चाहे शराब घोटाला हो , महादेव ऐप घोटाला हो, पीएससी घोटाला हो जिसमें लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, सोलर लाइट घोटाला आदि कई ऐसे घोटाले उजागर हो रहे हैं जिसमें कांग्रेस के नेताओं द्वारा लाखों करोड़ों रुपए का गबन किया गया और प्रदेश की जनता को विकास से वंचित कर दिया गया l उन्हें सबसे पहले अपने पार्टी में सुधार करने की आवश्यकता है ना कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने की l उन्होंने एक जनजाति समुदाय, सामान्य पृष्ठभूमि से आए और कठोर तपस्या से बने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का अपमान किया है। यह पूरे जनजाति समाज का अपमान है । दीपक बैज जी को पूरे जनजाति समाज से माफी मांगनी चाहिए* ।
