नगर पंचायत के व्यवसायिक कॉम्पलेक्स की हुई नीलामी 116 बोलीदारों ने लगाई बोली, 17 कॉम्पलेक्स बीके ढाई करोड़ मे

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर पंचायत फरसगांव के अधीन नवनिर्मित व्यवसायिक कॉम्पलेक्स की नीलामी बुधवार को नगर के सामुदायिक भवन में दोपहर 1 बजे शुरू की गई। जो शाम 6 बजे पूरी की गई। इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कुल 116 बोलीदार अमानत राशि 50 हजार जमा कर भाग लिया। नगर पंचायत में पहली बारी भव्य रूप से नीलामी हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में बोलीदारों ने भाग लिए यही नहीं नीलामी की प्रक्रिया देखने बड़ी संख्या में नगरवासी भी पहुंचे हुए थे। नगर पंचायत के कुल 19 कॉम्पलेक्स की नीलामी किया जाना था लेकिन पुराने पोस्ट ऑफिस के पास स्थित दो कॉम्पलेक्स के लिए आवेदन जमा नहीं होने पर नीलामी नहीं हो पाई। बाकी 17 कॉम्पलेक्स की नीलामी हुई। 116 बोलीदारो ने जमकर बोली लगाई जिसमें 17 कॉम्पलेक्स करीब ढाई करोड़ मे बिके । जिसमें बस स्टैंड में कुल 8 कॉम्पलेक्स बने है। जिसमें भूतल में 4 और ऊपर तक में 4 है। कुल 08 कॉम्पलेक्स 1 करोड़ 45 लाख सात हजार मे बिके । वहीं तहसील कार्यालय के सामने बने नवनिर्मित 7 कॉम्पलेक्स 89 लाख 45 हजार मे बिके और तहसील कार्यालय के सामने आने पुराने कॉम्पलेक्स 6 लाख 35 हजार मे बिके । इस तरह कुल 17 कॉम्पलेक्स करीब ढाई करोड़ मे बिके । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, सभी पार्षद , नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय पत्रकार, व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या नगरवासी उपस्थित रहे ।

बस स्टैंड में बने कॉम्पलेक्स

क्रमांक (1) चेतना बघेल – 20 लाख 20 हजार , (2) मधु देवांगन – 30 लाख 30 हजार , (3) सुनील कुमार देवांगन – 30 लाख 50 हजार , (4) एवन देवांगन – 33 लाख 10 हजार , (5) हीरालाल – 12 लाख 15 हजार, (6) प्रहलाद कुंजाम – 8 लाख 60 हजार , (7) उमा भारती टेमरे – 3 लाख 65 हजार , (7) रामकुमार कोर्राम – 7 लाख 10 हजार मे बिके ।

तहसील कार्यालय के सामने बने नवनिर्मित कॉम्पलेक्स

क्रमांक (1) मुकेश कुमार भंडारी – 8 लाख 65 हजार, (2) विवेक कोर्राम – 9 लाख 5 हजार , (3) घनश्याम सेन – 16 लाख 75 हजार , (4) यशोदा ध्रुव – 5 लाख 35 हजार , (5) ओम प्रकाश साहू – 16 लाख 10 हजार , (6) लक्ष्मी रानी गाईन- 16 लाख 50 हजार , (7) कुमारी बाई साहू – 17 लाख 5 हजार मे बिके ।

तहसील कार्यालय के सामने बने पुराने कॉम्पलेक्स

क्रमांक (1) विमल कुमार – 3 लाख 15 हजार, (2) रमन शोरी – 3 लाख 20 हजार मे बिके ।

Express MPCG