*100 से अधिक परिवार के लोग अपने परिजनों के नाम रोपेंगे 400 से अधिक पौधे,,,,,बालोद में होगा अनोखा आयोजन*

विनोद जैन

बालोद । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम को चरितार्थ करते हुए बालोद जिला कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्त्व में 20 जुलाई को बालोद जिले में वृहद स्तर पर लाखों पौधे अलग अलग जगहों पर रोपे जाएंगे जिसका विधिवत शुभारम्भ जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा संयुक्त कार्यालय में पौधारोपण कर शुरुवात करेंगे इस अवसर पर बालोद की समाज सेवी संस्था सिरुबाई भोमराज जैन एवं नगर पालिका परिषद के सहयोग से युवा मित्र क्लब द्वारा आयोजित शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में प्रथम सोपान में लगभग 400 पौधे सुरक्षा घेरा के साथ रोपे जाएंगे युवा मित्र क्लब के संयोजक एवं पर्यावरण प्रेमी विनोद जैन मोनू ने बताया कि बालोद नगर में यह आयोजन अपने आप मे अनोखा होने वाला है जिसमे शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक जनप्रतिनिधि राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता सामाजिक संगठन एवं शासकीय सेवक गणमान्य नागरिक अपने परिवार सहित आकर अपने माँ एवं परिजनों की याद में पौधे रोपेंगे इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगो मे पौधे रोपने के प्रति जागरूकता आएगी ताकि समय समय पर उनके द्वारा रोपण पौधे की स्थिति देख सके इस आयोजन से लोग एक दूसरे से परिचित भी होंगे और आने वाले समय मे पौधारोपण हेतू आगे भी आएंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक लोगो का जुड़ाव हो विनोद जैन मोनू ने बताया कि 400 पौधे लगाने के बाद उसकी सम्पूर्ण देखभाल भी की जाएगी इसमे फलदार और छायादार पौधे अधिक लगाए जाएंगे पौधे लगाने वाले परिवार के सदस्यों का नाम भी पौधे के सामने एक तख्ती में उल्लेखित रहेगा पौधारोपण की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है वहीं शहर में अन्य जगहों पर भी आने वाले समय मे पौधारोपण किया जाएगा

Express MPCG