*शहर और ग्रामीण अंचल में विद्युत वितरण कंपनी का वितरण केंद्र अलग अलग करने की मांग को लेकर भाजपा नेता राकेश यादव ने सौंपा मांग पत्र*ल

विनोद जैन

बालोद । संजारी बालोद के जनसेवक राकेश यादव ने आज छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष के नाम सांसद भोजराज नाग को एक मांग पत्र सौंपा है जिसमे बालोद शहर एवं ग्रामीण अंचल में विद्युत वितरण केंद्र अलग अलग खोलने की मांग की गई है ज्ञापन के संदर्भ में भाजपा नेता राकेश यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगभग 9900 उपभोक्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 9000 हजार उपभोक्ता एक ही स्थान से विद्युत वितरण होने से परेशान है यहां सुविधा भी पर्याप्त नही है बार बार बिजली गुल होने से किसान व्यापारी छात्र छात्राओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है धान फसल लगाने वाले किसानों को अपने फसल को बचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वहीं आम जनता भी बार बार विद्युत अवरोध के चलते परेशान रहते हैं अलग अलग विद्युत वितरण केंद्र की स्थापना और पर्याप्त सुविधा कर्मचारियों की भर्ती होने से समस्या का निजाद हो सकता है बार बार विद्युत अवरोध होने से राज्य सरकार भी धूमिल हो रही है जबकि विष्णुदेव सरकार संवेदनशीलता से जन सरोकार को पूरा कर रही है

Express MPCG