ऑनलाईन तथा ऑफ लाईन में करोडों के ठगी करने वाले एक आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल, 01 नग एप्पल कंपनी का लैपटाप, 01 नग एप्पल आई पेड, 02 नग एटीएम, 1500 रूपये नगदी रकम को किया बरामद। आरोपी के द्वारा सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगले, पैसे की लालच देकर अपने जाल में फसा कर लाखों, करोडो रूपये की कर चुका है धोखाधड़ी


भरत भारद्वाज

फरसगांव – थाना पुलिस ने ऑनलाईन तथा ऑफ लाईन में करोडों के ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया है।

जानकारी अनुसार प्रार्थी जगदीश्वर मरकाम पिता आयतु राम मरकाम उम्र 27 वर्ष निवासी सिरसीकलार हल्दीबेड़ा ने 17 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 अगस्त 2023 को आरोपी खिलेन्द्र कश्यप द्वारा ऑनलाईन मार्केटिंग से जुडकर अवैध लाभ कमाने के उददेश्य से प्रार्थी से 4,50,000 रूपये धोखाधड़ी कर ठगी किया है। प्रार्थी के आवेदन पर अपराध क्रमांक 171/2024 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी 07 माह से देश विदेश, दुबई, मलेशिया, दिल्ली, नोएडा इत्यादि स्थानों पर छुप कर रह रहा था भाग रहा था । पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार आदेश पर फरसगांव थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर खोजीबन की जा रही थी। लगातार खोजबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी खिलेन्द्र कश्यप पिता स्व. करण सिंह कश्यप, उम्र 26 वर्ष निवासी कोरगांव को ग्राम सुलेंगा नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि Diversified Multinationl Group of Businesses विदेशी होटल, कपड़े, के नाम पर आम जनता तथा सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगले पैसे की लालच देकर अपने जाल में फसाते हुए लाखों करोडों का ऑनलाई तथा ऑफ लाईन धोखाधड़ी कर जगदीश्वर मरकाम से कुल 4 लाख 50 हजार रूपये तथा अन्य जनता एवं आर्मी जवानों से करोड़ो रूपये ठगी करना स्वीकार किया है। घटना में उपयोग किया गया आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल, 01 नग एप्पल कंपनी का लैपटाप, 01 नग एप्पल आई पैड,, 02 नग एटीएम कार्ड, 1500 रूपये नगदी रकम् को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी खिलेन्द्र कश्यप को गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर सोमवार को वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि. पिताम्बर कठार, रजउराम सुर्यवंशी, आरक्षक बासुराम मरकाम, महिला आरक्षक सरस्वती यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Express MPCG