यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*काँकेर*- काँकेर समाजसेवी संस्था “जन सहयोग ” को आज पुन: वन विभाग के सहयोग से संलग्न ग्राम गोविंदपुर में पौधारोपण एवं वितरण का पुण्य अवसर मिला। आज वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी चंद्र कुमार अग्रवाल भी पर्यावरण रक्षा के इस अभियान में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी जी ने बताया कि जन सहयोग और ‘वन सहयोग ‘ दोनों वृक्षा रोपण तथा पौधा वितरण के कार्य में पूरे सीज़न तक लगे रहेंगे। आज गुरुद्वारा साहिब गोविंदपुर से लेकर ग्राम की सीमा तक अनेक स्थानों में पौधा रोपण तथा आम जनता में पौधा वितरण कार्य सुबह सवेरे कई घंटे तक चलता रहा, जिसमें वन विभाग के अलावा समाजसेवी मुकेश खटवानी ने भी अपनी उपस्थिति दी, (जो व्यापारी से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता हैं)। उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध संस्था ‘बढ़ते क़दम’ के संस्थापक स्वर्गीय अनिल गुरुबख्शानीजी के स्मरण दिवस पर उनकी याद में पौधारोपण कार्य में उत्साह पूर्वक भाग लिया। उद्यानिकी विभाग के रिटायर्ड अधीक्षक आर वी एस बघेल तथा भूतपूर्व सैनिक कल्याण परिषद के पदाधिकारी टेश्वर जैन तथा चेतन पवार बीएलओ भी शामिल हुए। जन सहयोग के संस्थापक नरेंद्र दवे वकील साहब, अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव, डॉक्टर श्याम देव, प्रवीण गुप्ता, सागर देव, करण नेताम ,दीपक कुमार, तारा नाग, भूपेंद्र यादव ,अजीत कुमार, कुमारी समीक्षा, प्रमोद यादव, योगेश पटेल ,देवनारायण नाग, गोकुल पाल, कुमारी पूजा विश्वास बघेल आदि समाजसेवियों ने भी आज के कार्यक्रम में सक्रिय सकारात्मक एवं प्रसन्नता पूर्वक भाग लिया।
