भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के केशकाल के कुएंमारी जलप्रपात में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार रायपुर निवासी संतोष बैध अपने परिवार के साथ कुएंमारी जलप्रपात में घूमने आए थे। तभी वह झरने में फिसलकर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार हेतु
केशकाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया । फिलहाल केशकाल पुलिस
जांच में जुट गई है। पर्यटक स्थल कुएंमारी जलप्रपात में एक पर्यटक की इस तरह हादसे में मौत होना पर्यटक स्थल में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाता है। जो जांच का विषय है।
