केशकाल में सेजस कर्मचारी ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार , 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में बैठेंगे सांकेतिक धरने पर

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – केशकाल के बाजार मैदान केशकाल में सेजस शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक का आयोजन संभाग अध्यक्ष राहुल पांडेय के आदेशानुसार और कोंडागांव जिला अध्यक्ष प्रकर्ष राव पत्की के निर्देशन में बैठक की गई। बैठक में केशकाल ब्लॉक , बड़ेराजपुर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षक गण मौजूद थे। शासन द्वारा तेजस संविदा शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के बावजूद लगातार 5 वर्षों से एक ही वेतन में कार्य कराया जा रहा है और न ही नियमितीकरण जैसी प्रक्रिया के ऊपर शासन कोई ध्यान है ज्ञात हो की सेजस विद्यालय को खुलने के बाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है l अपनी इन्हीं मांगों को लेकर 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरने में बैठने को लेकर चर्चा हुई व मांग न पूरी होने के स्थिति में 1 अगस्त से कलम बंद धरने पर बैठने को लेकर सभी ने अपनी सहमति दी। संघ का कार्य सुचारू रूप से करने के लिए बड़ेराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष युवराज साहू को सर्व सहमति से बनाया गया व मीडिया प्रभारी के रुप में तिलक मानिकपुरी बड़ेराजपुर को चुना गया ।

Express MPCG