बस्तर के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा की जा रही हत्या के विरोध में आज जिला मुख्यालय कांकेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई मशाल रैली

कांकेर । बस्तर के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा की जा रही हत्या के विरोध में आज जिला मुख्यालय कांकेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, जिला महामंत्री बृजेश चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू की उपस्थिति तथा युवा मोर्चा राजा पाण्डेय के नेतृत्व में मशाल रैली निकाली गई । मशाल रैली के पश्चात् प्रदेश में बढ़ती नक्लस हिंसा, हत्या, लुटपाट, चोरी, बलात्कार एवं आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपा गया। मशाल रैली के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर नक्सलियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सरकार आई है नक्सली घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। बस्तर संभाग में निरंतर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते नक्सलियों द्वारा हत्या की जा रही है ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत पैदा हो तथा वे भाजपा से इस्तीफा दे दे। अभी हाल ही में बस्तर में भाजपा के 4 नेताओं की हत्या नक्सलियों द्वारा की जा चुकी है किंतु प्रदेश सरकार इस पर कोई कार्यवाही नही कर रही है। बीजापुर के मण्डल अध्ेयक्ष नीलकंठ कक्केम, बस्तर के जिला मंत्री बुधराम करटाम, नारायणपुर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू, बारसूर के पूर्व सरपंच रामधर अलामी की हत्या नक्सली कर चूके है । ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के बजाय हिंसा से डराकर जीतना चाहती है । भाजपा नेताओं ने कहा कि छ.ग. में अनैतिक कार्य जैसे जुआ, सटटा, सांप्रदायिक दंगे, लव जिहाद, धर्मांतरण की घटनाऐं लगातार खुलेआम हो रहा है जिस पर राज्य सरकार कार्यवाही करने के बजाय आंख मुंदे बैठी है । भाजपा नेताओं ने एक स्वर में नक्सलियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है । मशाल रैली के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर राजीव लोचन सिंह, निर्मला नेताम, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, दीपक खटवानी, संजय सिन्हा, मीरा सलाम, गिरधर यादव, दिनेश रजक, अंशु शुक्ला, ईश्वर कावड़े, पियुष वलेचा, भानु नेताम, राकेश शर्मा, जतिन अठभैया, शानु ठाकुर, विवेक गुप्ता, गोलू तिवारी, प्रशांत यादव, सतीश नाग, उत्तम यादव, प्रियांशी ठाकुर, आरोही यादव, दीपांशु जैन, नीलू तिवारी, उत्तम जैन, विजय लखवानी, अमित चोपड़ा, भूपेन्द्र देवांगन, सोहेब खान, राजेश्वर यादव, विक्रांत सार्वा, योगेश साहू, रोशन साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express MPCG