*फिर से पीएम मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समिति करेगी रेडी टू इट का संचालन,,,भाजपा ने किया स्वागत*

विनोद जैन

बालोद । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने के निर्णय पर अमल करते हुए शुरुआत आज रायगढ़ जिले से की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण के लिए अनुबंध पत्र सौंपे। रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला समूहों को सौंपने के निर्णय का बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष ने स्वागत किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अधिकांश कार्यों को छग के मुखिया विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट ने पूरा करने में कोई कोर कसर नही छोड़ा है उसी तरह आने वाले समय मे जनहित के अनेक कार्यो को भी पूरा करेंगे जिससे मोदी की गारंटी पर कार्य होगा

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने छग सरकार द्वारा अब तक के अपने चुनाव पूर्व किये घोषणा को धरातल पर लाकर लोगो को राहत दी है उन्होंने बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, दो वर्षों का बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर में  5500 रुपये प्रति मानक बोरा की वृद्धि तथा चरण पादुका योजना की पुनः शुरुआत करने जैसे कार्य इसके सशक्त उदाहरण हैं अपने घोषणाओं पर अमलीजामा पहनाते हुए रेडी टू इट बनाने का काम भी अब महिलाओ के स्व सहायता समिति करेगी जिससे महिला समूह अब आत्मनिर्भर बनेगी

Express MPCG