यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*कांकेर – आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन जी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी कांकेर शहर मंडल के द्वारा मानव समाज के उत्थान हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देनें वाले दस प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान उनके निवास/ प्रतिष्ठान जाकर तिलक लगाकर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया,,,,,, सम्मानित किए जाने वालों में प्रमुख रूप से खिलावन माली पुजारी शीतलापारा, रामसेवक रजक को शिक्षा के क्षेत्र में, पद्मश्री आजय मंडावी को हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में, अभिषेक सोनी को धार्मिक कार्य हेतु, श्रीमती दीदी रमा बहन प्रजापति ब्रह्माकुमारी, सतीश यादव को फुटबॉल खेल के क्षेत्र में, दुर्गेश अवस्थी को मार्शल आर्ट के क्षेत्र में, मोहन सेनापति को योग शिक्षा हेतु एवं पंडित कृष्णा मिश्रा को कथावाचक के क्षेत्र में सम्मानित किया गया ।*
*आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्तागण सुबह दस बजे से ही निकल कर सभी सम्माननीय जनों के घर/प्रतिष्ठान पहुंचकर उनका सम्मान किया,,,,,भाजपा द्वारा इस पहल के लिए सभी सम्मानित जनों ने एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों के प्रति घर आकर सम्मानित करनें के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया,,,, भाजपा कांकेर शहर मंडल द्वारा किए गए इस आयोजन के लिए सभी शहरवासी मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहें हैं,,,,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश जैन, पुर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव,जिला महामंत्री बृजेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, कांकेर शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री टेकेश्वर जैन, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष संजय सिन्हा,कांकेर शहर मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष योगेश साहू,मंडल कोषाध्यक्ष सपन श्रीवास्तव, मंडल मंत्री प्रदीप चंद्रौल,पार्षद उगेश्वरी ऊयके, पार्षद बीरेंद्र साहू, पार्षद विकास अंभोरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नीलू तिवारी, विजय लखवानी,राकेश शर्मा, कार्यालय प्रभारी नीरज खटवानी ( मोंटी), पुर्व पार्षद मीना ऊयके, शिवम जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण शामिल थेl उक्त जानकारी भाजपा कांकेर शहर मंडल के मीडिया प्रभारी ख़ेमनारायण शर्मा द्वारा दी गई।*
