*बालोद पुलिस द्वारा जुन 2025 में अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर किया गया 17 लाख रू. की चालानी कार्यवाही*

विनोद जैन

जिला पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से माह जून/2025 में यातायात नियमों का पालन करवाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभिन के दौरान माह जून/2025 में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 3030 वाहन चालकों पर 17,06,000रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है। विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 37 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 3,84,700रू., मालवाहक में सवारी भरकर परिवहन करने वाले वाहन 06 वाहन चालको से 44,700रू., दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट चलने वाले 616 वाहन चालकों से 3,89,000रू. एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 132 वाहन चालकों पर 68,100रू. की चालानी कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

Express MPCG