*विधायक सावित्री मंडावी ने जन्मदिवस के मौके पर स्वच्छता दीदियों को साड़ी, श्रीफल और पौधे किए भेंट*

भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस


*भानुप्रतापपुर@ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी ने अपना जन्मदिन इस वर्ष सामाजिक सरोकार और सादगी के साथ मनाया। उन्होंने चारामा नगर की स्वच्छता दीदियों के साथ यह विशेष दिन साझा किया और उन्हें सम्मानित किया।*
*इस अवसर पर विधायक मण्डावी ने सभी स्वच्छता दीदियों को साड़ी, श्रीफल और पौधे भेंट किए। इस से सभी दीदियों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली। कार्यक्रम में विधायक ने कहा,*
*”स्वच्छता दीदियों का परिश्रम हमारे समाज को स्वस्थ और स्वच्छ बनाता है। यह छोटा सा सम्मान मेरी ओर से उनके अथक योगदान के प्रति आभार का प्रतीक है। साथ ही, पौधे देकर हम सभी को पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने का संदेश दे रहे हैं।”*
*विधायक ने दीदियों से सीधे संवाद कर उनके कार्य और समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वच्छता कर्मियों के हित में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।*

Express MPCG