फरसगांव के कर्मचारी भवन में सेजस स्कूल की शिक्षकों की हुई बैठक, अहम बिंदुओं पर की गई चर्चा


भरत भारद्वाज

फरसगांव – बस्तर संभाग अध्यक्ष राहुल पाण्डे के आदेशानुसार और कोंडागांव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में फरसगांव के कर्मचारी भवन में जिले के सेजस स्कूल के शिक्षकों की बैठक की गई ।जिसमें विभिन्न विकासखण्ड के विद्यालयों से आए सदस्यों ने अपनी सहभागिता देते हुए विभिन्न बंदुओं पर चर्चा की गई । जिसमें प्रतिक मेहरा सेजस स्कूल कोनगुड़ को सर्व सहमति से विकासखण्ड फरसगांव के अध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया। 20 जुलाई को जिले में आयोजित सांकेतिक धरने को सफल बनाने हेतु विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत आने वोले सेजस स्कूल कर्मचारियों द्वारा सर्व सहमति प्रदान की गई । वहीं 01 अगस्त को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले कलम बंद की कार्यवाही को सफलतापूर्वक सम्पादित कराने हेतु कर्मचारियों ने लामबंध होकर इस कार्य को पूर्ण करने में अपनी-अपनी सहभागिता प्रदान करने की सहमति दी गई।

Express MPCG