*बच्चों की शिक्षा सरकार की प्राथमिकता बच्चे पढ़ कर अपनी शाला व शहर का नाम रोशन करें स्कुल की सभी समस्याओ का होगा शीघ्र निराकरण- अरुण कौशिक*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर आज प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला भंडारीपारा कांकेर में शाला प्रवेश उत्सव हर्ष व उल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि वह नियमित स्कूल आए तथा अपने शाला व परिवार का नाम रोशन करें व अच्छे नागरिक बने,स्कूल ही एक ऐसा मंदिर है जहां पर जो शिक्षा मिलती है उसे अपने जीवन में उतरकर अपना भविष्य बना सकते हैं अतः बच्चे समर्पित भाव से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें शाला प्रवेश उत्सव छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म मध्यान भोजन पाठ्य पुस्तक निशुल्क दिया जाता है अतः पालक अपने बच्चों को भविष्य निर्माण के लिए नियमित स्कूल भेजें , शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर श्री कौशिक ने नव प्रवेशी बच्चों तिलक गुलाल लगाकर तथा मुंह मीठा कर कक्षा पहली तथा छठवीं के नव प्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग पाठ्य पुस्तक व गणवेश का वितरण किया विशिष्ठ अतिथि श्री उत्तम यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा सभी पालकों व बच्चों को प्रवेश उत्सव की शुभकामना देते हुए पालकों को छात्रों को नियमित स्कूल भेजने का अनुरोध किया व उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय नगर पालिका कांकेर के विकास के लिए सतत प्रयास रत हैं साल की भवन सहित अन्य कोई भी समस्या हो तो उसका वे उचित प्रयास कर शीघ्र निराकरण करेंगे , श्री किशन यादव पार्षद प्रतिनिधि भंडारीपारा ने शाला के विकास के लिए ज्योति सहयोग की आवश्यकताओं की उसे पूरा करने हेतु आश्वसत किया ,श्री के आर सिन्हा खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर ने उपस्थित पालक शिक्षक व छात्रों को शासन की योजना के तहत समस्त सुविधाएं देने व अध्यापन पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों का भविष्य बनाने समर्पण भाव से काम करने कहा व समस्या को लेकर प्राककलन तैयार कर उच्च कार्यालय भेजनें कहा , स्वागत प्रतिवेदन देते हुए संस्था के प्रधान अध्यापक हेमेंद्र साहसी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के छात्रा कुमारी कनिका मानिकपुरी द्वारा विकासखंड कांकेर में प्रथम स्थान प्राप्त करने की जानकारी देते हुए बताया की शिक्षक समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं संस्था की कुछ समस्याएं हैं जिसमें शाला भवन अति जर्जर है जिसमें कक्षा संचालित नहीं है अतएव नये भवन की आवश्यकता, शौचालय,बाउंड्री वॉल प्रार्थना शेड स्मार्ट क्लास की मांग नगर पालिका अध्यक्ष से करने पर अध्यक्ष श्री कौशिक जी द्वारा सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया, शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अतिथियों ने स्कूल आ पड़े बर जिनगी ला गढ़े बर पर आधारित सेल्फी भी खिचवाई इस अवसर पर बी आर सी श्री डी के भास्कर, श्रीमती कीर्ति धनकर, श्रीमती सविता यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, संकुल समन्वयक माहुरबंद पारा श्री संभु राम शोरी,श्री रोमन जैन जनकपुर संकुल, श्री कमलेश साहू संकुल केंद्र कंकालीन पारा, श्री नितेश उपाध्याय संकुल केंद्र पटौद श्री टैश्वर सिन्हा,श्रीमती अंजलि गुना प्र अ प्राथमिक शाला, शिक्षक श्री चंद्रजय मरकाम, श्री सी बी मरकाम, श्रीमती श्रेया कोरे, श्रीमति सीमा ठाकुर, श्रीमती इति जैन, सुश्री फूलमत टेकाम,इम्तियाज़ आलम, श्रीमती कालिंदरी साहू सहित बड़ी संख्या में पालक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रजय मरकाम ने किया

Express MPCG