*शासकीय B.Ed कॉलेज कांकेर की प्रवेश क्षमता 100करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कांकेर सांसद भोजराज नाग को ज्ञापन सौपा*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बस्तर संभाग का इकलौता शासकीय शिक्षा महाविद्यालय कांकेर में स्थित है, जहाँ प्रवेश क्षमता 50 की है, जिसमें से सीधी भऱती द्वारा 25 व विभागीय शिक्षकों के लिए 25 सीट आरक्षित है,जिससे बस्तर संभाग के सैकड़ो शिक्षकों का प्रवेश नहीं हो पाता, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी व जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला सहित बस्तर संभाग के समस्त पदाधिकारी ने कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग को कांकेर जिले के शासकीय B.Ed कॉलेज में प्रवेश क्षमता 50 से 100 करने की मांग का ज्ञापन सौंपा! इस पर सांसद महोदय ने कहा कि वास्तव में कांकेर जिले के B.Ed कॉलेज में प्रवेश क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है व इस हेतु वे एस सी इ आर टी को पत्र लिखकर प्रवेश क्षमता बढ़ाने की मांग करेंगे! इस अवसर पर सांसद निवास में उपस्थित जिला अध्यक्ष भाजपा श्री महेश जैन,नगर पालिका अध्यक्ष कांकेर श्री अरुण कौशिक ने भी ने भी टीचर्स एसोसिएशन की मांग को जायज बताते हुए इस हेतु आवश्यक पहल करने की मांग की है!

Express MPCG