*भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर ने श्यामप्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती मनाई*

भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस


भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा आज जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती मनाई गई, डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में एक संभ्रांत परिवार में हुआ था, पारिवारिक पृष्ठभूमि अच्छी होने के कारण शिक्षा में बेहतर हुए।।
डॉ. मुखर्जी ने सन् 1939 से राजनीति में भाग लिया और इसी को अपना कर्मक्षेत्र बनाया तथा आजीवन इसी में लगे रहे। उन्होंने गांधी जी व कांग्रेस की नीति का विरोध किया, जिससे हिन्दुओं को हानि उठानी पड़ी थी। उन्होंने एक बार कहा था कि- ‘वह दिन दूर नहीं जब गांधी जी की अहिंसावादी नीति के अंधानुसरण के फलस्वरूप समूचा बंगाल पाकिस्तान का अधिकार क्षेत्र बन जाएगा।’ तथा उन्होंने नेहरू जी और गांधी जी की तुष्टिकरण की नीति का सदैव खुलकर विरोध किया। इसी कारणवश उन्हें संकुचित सांप्रदायिक विचार का द्योतक समझा जाने लगा।
डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल में अगस्त 1947 को एक गैर-कांग्रेसी मंत्री के रूप में वित्त मंत्रालय का काम संभाला। तथा उन्होंने चितरंजन में रेल इंजन और विशाखापट्टनम में जहाज और बिहार में खाद बनाने का कारखाना आदि स्थापित करवाए। उनके सहयोग से ही हैदराबाद निजाम को भारत में विलीन होना पड़ा।
जब सन् 1950 में भारत की दशा दयनीय थी, तब इस स्थिति से डॉ. मुखर्जी के मन को गहरा आघात लगा और उन्होंने भारत सरकार की अहिंसावादी नीति के फलस्वरूप मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर संसद में विरोधी पक्ष की भूमिका का निर्वाह करने लगे। एक ही देश में 2 झंडे और 2 निशान भी उन्हें स्वीकार नहीं थे। अतः कश्मीर का भारत में विलय करने के लिए डॉ. मुखर्जी ने प्रयत्न प्रारंभ कर दिए। डॉ. मुखर्जी 11 मई 1953 को कुख्यात परमिट सिस्टम का उलंघन करके कश्मीर में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तारी के दौरान ही विषम परिस्थितियों में 23 जून, 1953 को उनका रहस्य स्थिति में स्वर्गवास हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे जी ने और संचालन महामंत्री राजीव श्रीवास ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यालय प्रभारी रत्नेश सिंह, मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी,वरिष्ठ नेता श्री हेमप्रकाश शिवहरे, जुगल किशोर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा रजिंदर रंधावा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजा पाण्डेय,अरविंद जैन, गुरपाल रंधावा, ललित गांधी, रवि ठाकुर, संकेत नसीने, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सोलंकी, महामंत्री जग्गा नरेटी, संगीता टांडिया, शकुंतला नरेटी, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Express MPCG