भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाईवे 30 मस्सुकोकोडा के पास शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई । जिसके बाद बाइक सहित चालक ट्रक के नीचे फंस गया। ट्रक ने चालक की करीब 100 मीटर घसीट कर कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । मृतक के पास मिले पहचान पत्र मिला है। मृतक की पहचान दीपक मरकाम के रूप में हुई है। जो केशकाल जनपद में सहायक प्रोग्रामरा मनरेगा के पद पर पदस्थ था। जो केशकाल से ड्यूटी कर माकड़ी अपने ससुराल जा रहा था। सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को चिरघर में लाकर रखा गया है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को ढाबे में खड़ा कर फरार हो गया है । फरसगांव पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है । फिलहाल पुलिस जांच कर रही है ।
