@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आज राजधानी रायपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री करन सिंह अटेरिया द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार श्री आर के सुमन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ जिला उत्तर बस्तर कांकेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है श्री आर के सुमन को प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ कांकेर का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सर्वश्री जी एस शोरी प्रदीप नरवरिया आर एस जाटव आर के वर्मा एवम उनके संघ में जुड़े सभी साथियों के द्वारा खुशी जाहिर की गई है तथा प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री करन सिंह अटेरिया जी का आभार व्यक्त किया गया है
