भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम चरकई में बुधवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए । विधायक ने सभी नवप्रवेशित बच्चों को विद्यालय जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दिए , साथ ही बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित किए । तदपश्चात विधायक ने सरकार की मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना में तहत स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दिए । विधायक ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया एवं एक- एक विद्यार्थी को पेड़ की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी दिए । विधायक टेकाम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इस लिए सभी को नियमित रूप से प्रतिदिन स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करने कहा और अच्छे अंकों से पास होकर अपने , माता पिता , गांव , जिला और देश का नाम रौशन करना कहा । सभी को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लेने के लिए आग्रह किए ।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, जनपद अध्यक्ष मानकु राम नेताम, उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति सभापति जदूराम नाग, ग्राम
सरपंच श्रीमति प्रमिला मरकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम,तहसीलदार जय कुमार नाग , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ललित राम सिन्हा, सभी जनपद सदस्य, पार्षदगण , प्रवीर बदेशा, प्रवीण राव सहित ब्लॉक स्तर के शिक्षक और स्कूली बच्चे और ग्रामीण उपस्थित रहे ।
