वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर बीज के मिनीकिटों का वितरण किया गया सैकड़ो वनाधिकार के किसान निःशुल्क बीज वितरण से हुई लाभान्वित

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन पाली विकाश खंड के ग्राम पंचायत मालाचुआ में उपसंचालक कृषि उमरिया संग्राम सिंह मरावी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी कुमारी शांति सिंह के द्वारा आज पाली जनपद पंचायत के ग्राम मालचूआ,ग्राम पंचायत ओढेरा तथा हथपुरा में वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर बीज सहित अन्य मिनीकिटों का निःशुल्क वितरण किया गया। शासन द्वारा वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे वनभूमि में काबिज वनाधिकार पट्टाधारी किसान मसूर की खेती कर मुनाफा कमा सकें। उमरिया कृषि विभाग लगातार मध्यप्रदेश सरकार की किसानो जनकल्याणकारी योजनाओं हर किसान तक पहुचाने के लिए प्रत्येक किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ रहा है आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य धूप सिंह मालाचुआ सरपंच मोहन बैगा अर्चना सिंह प्रीति सिंह देवलाल सिंह शुनील सिंह सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Express MPCG