•@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंदल :आयुष स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कोदापाखा के तत्वाधान में ग्राम मीचेसुखई में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार को मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता उईके सदस्य जिला पंचायत जिला काँकेर एवं श्रीमती सुमित्रा दुग्गा सरपंच ग्राम पंचायत सुखई के उपस्थिति में किया जाएगा ।इस अवसर पर योगा शिविर एवं आयुष चिकित्सा शिविरों में विशेष सहयोगीयों का सम्मान समारोह,रोग निदान,आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम,एन सी डी परिक्षण कार्यक्रम के अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया जाएगा।
विदित हो कि विगत 30 दिवसों से विभिन्न ग्रामो में पांच दिवसीय योग शिविर का संचालन किया गया जिसमें हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल ने योग शिविरों में लोगों को रोग से मुक्ति दिलाने के लिए आसन,व्यायाम,प्राणायाम,सूर्य नमस्कार,सूक्ष्म व्यायाम,योगिंग जॉगिंग का अभ्यास कराया इसी क्रम में मिचेसूखई के साथ लगातार 30 दिवसीय योग शिविरों का समापन किया जावेगा। शिविर प्रभारी डॉ के व्ही गोपाल एवं आयुर्वेद केंद्र कोदापाखा केंद्र के सविता कोमरे, सोनाराम नेताम,जगदीश मरकाम एवं केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच जनपद सदस्य एवं ग्राम पटेलों का विशेष सहयोग मिला।
