@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंडल— विगत 20 दिनों से प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा अपनी वाजिब मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में लगातार धरना प्रदर्शन पर डटे हुए हैं लेकिन विगत कई वर्षों से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा मांग करने पर प्रदेश की सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है जिसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बीच-बीच में आंदोलन करते रहते हैं लेकिन शासन-प्रशासन अनसुना कर रही है आंदोलन के प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल में मैं हड़ताल में स्थल में 11 फरवरी को हवन पूजन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया जिसमें प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संघर्षशील कल्पना चंद्रा एवं जिला अध्यक्ष मौके पर जयश्री राजपूत धरना स्थल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वाजिब मांगों को लेकर उन्होंने कहा कि देश के नैनिहाल बच्चों को पोषण देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की स्थिति इतनी दयनीय है कि वह अपनी आजीविका ढंग से चला नहीं पा रही है और सरकार इनकी नहीं सुन रही है इनकी जो 6 सूत्रीय मांग है उन्हें जल्दी से जल्दी प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार को पूरा करने की बात कही गई आज प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हुआ है इसे पूरी तरह से व्यवस्था ठप पड़ी हुई है छोटे-छोटे बच्चे इधर उधर घूम रहे हैं गांव में गर्भवती माताओं को पोषण आहार देने वाला कोई नहीं है इसीलिए प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देते हुए इनकी मांगों को पूर्ण करें जिसके लिए धरना स्थल में अज्ञ किया गया और सरकार को बताने का प्रयास किया गया धरना स्थल में ब्लॉक अध्यक्ष रीता वस्त्रकार दुर्गा मंडावी ओम सोनी खिलेश्वरी टांडिया प्रीति साहू जमुना महावे अनसूया संगीता टांडिया प्रमिला परिहार देवली नरेटी एवं अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद थे ।
