
@ अभिषेक सिंह ठाकुर
भाजपा मण्डल दुर्गुकोंदल के सामुदायिक भवन में शनिवार 11 फरवरी को कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम गान के साथ किया गया। जिसके पश्चात् भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें स्मरण कर बलिदास दिवस के रुप में समर्पण करते हुए श्रध्दासुमन अर्पित कर श्रध्दांजलि दी। भाजपा मंडल दुर्गुकोंदल की मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल प्रभारी श्री- टीकम टांडिया उपस्थिति एवं मंडल अध्यक्ष श्री- पीलम नरेटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में आगे की कड़ी में अतिथि स्वागत, मण्डल अध्यक्ष व्दारा प्रस्तावना, शोक प्रस्ताव, विगत मण्डल कार्यसमिति में सम्पूर्ण कार्यवाही का अनुमोदन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अंबिकापुर में 20 जनवरी को पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन, मंडल बैठक हेतु करणीय बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा, अतिथि तथा वरिष्ठों का मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी ने कार्यसमिति में अपना वृत्त रखा व प्रदेश युवा मोर्चा पर्यवेक्षक प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र टेकाम ने आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने समर्पण राशि भी मण्डल में जमा की। वहीं मोर आवास मोर अधिकार के गांव-गांव में चल रहे आंदोलन कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में आभार प्रदर्शन एवं राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विजय पटेल, संतोबाई दुग्गा, अशोक जैन, शकुंतला नरेटी,फूलसिंग मंडावी, बसंती यादव, धरामसिंग मंडावी, उर्मिला टेकाम, सियाराम जैन, शिरो कोमरे, प्रवीण ठाकुर, मनोज दुग्गा, तुकाराम पटेल, बलदेव दर्रो, अशोक भास्कर, अस्सीराम हिड़को,राहुल, रमेश दुग्गा, मेहरलाल उइके, अंकालू कोर्राम, योगेश्वर कोर्राम,आनंद राणा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फूलसिंग मंडावी ने किया व आभार प्रदर्शन अशोक जैन ने किया।
