विनोद जैन
बालोद । पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित नव चेतना समाजसेवी समूह ने एक बार फिर अपने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए बालोद जिले में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेड रोड, बालोद के पास सिवनी वन भूमि पर आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल, कॉलेज, स्थानीय समुदाय और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अभियान का नेतृत्व नव चेतना समाजसेवी समूह की प्रमुख पद्मिनी साहू ने किया जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, पेड़ लगाए, हवा को शुद्ध करें, धरती को हरा करें उन्होंने बताया कि एक पेड़ न केवल 100 साल तक ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि मिट्टी को बांधे रखता है, जलवायु परिवर्तन से लड़ता है और पर्यावरण को संतुलित रखता है। इस अभियान के तहत हजारों पौधे रोपे गए, जिनमें नीम, पीपल, बरगद, आम, और अन्य स्थानीय प्रजातियों के पेड़ शामिल थे। ये पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करेंगे।सामुदायिक भागीदारी एकजुटता का प्रतीक इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बालोद के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवचेतना समाजसेवी ग्रुप की सदस्य रेणुका निषाद, भारती सहारे, वीणा बघेल ,आरती साहू, दिव्या बजाज हैं । स्थानीय समुदाय के लोग, महिलाएं, युवा, और स्वयंसेवक एकजुट होकर इस नेक कार्य में शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी योगदान दिया। नव चेतना समाजसेवी समूह की महिलाएं, जो पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही हैं, इस अभियान की रीढ़ बनीं हमारा मिशन है हर गांव में हरियाली हो हमारा हर कदम पर्यावरण के लिए है। समूह का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि सामुदायिक एकता और जागरूकता का भी प्रतीक है। नव चेतना समाजसेवी समूह सभी लोगों से इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनने की अपील करता है। अपने दोस्तों, परिवार, और समुदाय को साथ लाएं और इस नेक कार्य में योगदान दें। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरे-भरे भविष्य की नींव भी है। यह अभियान न केवल बालोद, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए एक प्रेरणा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति यह समर्पण हमें यह सिखाता है कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं श्रीमती साहू ने नव चेतना समाजसेवी समूह के इस अभियान में शामिल होने के लिए आम जनमानस से अपील भी किया है
