फरसगांव थाने में कोटवार,गायता,पुजारी ग्राम पटेल की हुई बैठक,थाना प्रभारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी ।


@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत के आने वाले कोटवार, गायता, पुजारी, ग्राम पटेलो के लिए 12 फरवरी रविवार को थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में कुल 95 कोटवार/गायता/पुजारी/पटेल उपस्थित हुए । फरसगांव थाना प्रभारी भापेंद्र साहू द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को सहयोग प्रदान करने के संबंध में निर्देश दिए गए । साथ ही ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फेरी वालो द्वारा किये जाने वाले ठगी, सभी प्रकार के ठगी से बचने जागरूक किया गया साथ ही अपराध से बचने को कहा गया , अपने अपने क्षेत्र में महिला एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध के बारे में पुलिस को जानकारी देने को कहा गया ताकि समय रहते अपराधो को रोका जा सके. साथ ही धर्मान्तरण संबंधी विवाद, गांव में होने वाले लड़ाई झगड़े से बचने के सम्बंध में बताकर जागरूक किया गया।

Express MPCG