यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव। भारतीय डाक विभाग में लंबे अरसे से पदस्थ ग्रामीण डाक सेवक सहायक शाखा डाकपाल बनियागांव श्री पदुम सिंह सेठिया को सेवानिवृत्ति होने पर 31 मई शनिवार को कोंडागांव उप डाकघर में डाकघर के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर सर्वप्रथम उन्हें तिलक वी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में उन्हें उपहार भेंट किया गया। इस अवसर पर उप संभागीय निरीक्षक श्री आरएस मिश्रा ने उनके चार दशक के कार्य को बेहतरीन तरीके से करने के लिए डाक विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं उनके कुशल व्यक्तित्व कार्य शैली की प्रशंसा की गई। श्री सेठिया जी ने समस्त नए कर्मचारियों को अच्छे से ईमानदारीपूर्वक कार्य करने की बात कही एवं विभाग में रहकर आगे बढ़ने की नसीहत दी। इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति डाक सेवक पदुमसिंह सेठिया के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अंत मे स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सूरज लाल गोटी उपडाकपाल, प्रीतम गुप्ता मैनेजर आईपीपीबी, दयाराम ध्रुव, कवित्त ठाकुर, नईम खान, डिकेश मिर्झा, अनिल दीवान, संदीप राव, हरेंद्र यादव, सुर्य प्रसाद दीवान, चेतमन मरकाम, बालमुकुंदी बंजारे, भारत साहू, पीयूष सिन्हा, विदोस दीवान, जगदेव सोनवानी, बुधराम साहू, आदिल अहमद, अतुल यादव, देवचंद सेठिया, सुबरु कश्यप, चमन नेताम, शंकर दीवान, दिनेश वट्टी, नेहा मिश्रा, कमलेश मरकाम, राहुल, सियाराम सोरी, अभय, सतीश, कृष्णा, सन्नी, वेदप्रकाश, सपना, नीलू, रमिला, रूबी दिवाकर, मुस्कान पटेल, अंजली बर्मन, मेघा ठाकुर, निशा यादव, महिमा साहू, राधा, पूजा सोरी, तरुणा, सुप्रिया साहू, मधु, पूजा सरकार सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
