*आधी अधूरी तैयारी के बीच काउंसलिंग की तिथि घोषित*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के द्वारा कांकेर जिला में 2 जून को अतिशेष शिक्षकों काउंसलिंग आदेश जारी कर दिया गया है लेकिन इसमें अब तक अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है, न ही रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराई गई है जिससे शिक्षकों में गहरा आक्रोश है सारे शिक्षकों को एक ही दिन बुला दिया गया है शासन द्वारा दिये गए निर्देश के अनुसार संकुल समन्वयक,संघ पदाधिकारी की सूची भी नहीं मांगी गई है वर्तमान सूची सही है कि गलत यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है, न ही शिक्षको को दावा आपत्ति का अवसर दिया गया है, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा दो आदेश जारी किए गए हैं एक आदेश में शिक्षकों को अतिशेष काउंसलिंग हेतु नरहर देव उत्कृष्ट विद्यालय में काउंसलिंग हेतु बुलाया गया है वहीं दूसरी ओर काउंसलिंग हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई है जिससे शिक्षकों कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति है, शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारियों वज़ीद खान हेमेंद्र साहसी स्वदेश शुक्ला संतोष जायसवाल नन्द कुमार अटभईया उत्तम सिन्हा,नितेश उपाध्याय प्रकाश कांगे ने राज्य स्तर पर इस काउंसलिंग प्रक्रिया का पूर्णता विरोध करते हुए मांग की है कि 2008 के सेटअप के अनुसार ही स्वीकृत पदों के आधार पर काउंसलिंग किया जाए अन्यथा काउंसलिंग का पूर्णता बहिष्कार किया जाएगा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक साझा मंच की आवश्यक बैठक 1 जून को नरहरदेव कांकेर में 11 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें आगे रणनीति तय की जाएगी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा501 शाला का समायोजन कांकेर जिले में किया गया है जिसमें 5शाला बंद किये गए हैँ!

Express MPCG