*जैन श्री संघ एवं उदयाचल नेत्र चिकित्सालय के संयक्त प्रयास से नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन*

*जैन श्री संघ एवं उदयाचल नेत्र चिकित्सालय के संयक्त प्रयास से नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

बालोद । जैन श्री संघ बालोद एवं उदयाचल आई हॉस्पिटल राजनांदगाँव के संयुक्त प्रयास से बालोद जिला को मोतियाबिंद जिला बनाने के इस वृहद मुहिम में ग्रामझलमला गंगा मैया मंदिर प्रांगण तथा ग्राम पंचायत दुधली शिशु मंदिर में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दोनो शिविर स्थलों से 370 से अधिक लोगो ने अपने आंखो का जांच कराया नेत्र जांच के दौरान लगभग 40 लोगो मे मोतियाबिंद होने की पुष्टि हुई जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतू राजनांदगांव उदयाचल नेत्र चिकित्सालय आने को कहा गया है जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन के अलावा दवा एवं चश्मा रहने भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी नेत्र जांच परीक्षण के दौरान जैन श्रीसंघ की युवा वाहिनी जैन युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के दाना पानी हेतू मिट्टी के सकोरे मरीजों को बांटे गए एवं सभी से अनुरोध किया गया कि वह सभी इन सकोरो को अपने घर की छत और आंगन पर पानी एवं दाना डालकर रखे ताकि प्यास या भूख से किसी पक्षी की जान ना जाये
उक्त नेत्र परीक्षण के इस आयोजन मे जैन श्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला संरक्षक हरीश सांखला गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सोहनलाल टावरी चेतन ढेलडीया सचिव मांगीलाल ढेलडीया उपाध्यक्ष मुकेश भंसाली कोषाध्यक्ष प्रकाश भंसाली प्रदीप चोरडिया लक्की लोढा मीडिया प्रभारी विनोद श्रीश्रीमाल शुभम नाहटा शुभम श्रीश्रीमाल ग्राम दुधली के उपसरपंच मोहित देशमुख डामेश्वर देशमुख संदीप नाहर भूपेंद्र धनकर गेंदसिंह देशमुख जफर तिगाला आदि का विशेष सहयोग रहा

Express MPCG