
विनोद जैन
बीती रात बालोद के वार्ड 04 टिकरापारा बालोद के कृतिका संतोष प्रजापति के घर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी आग लगने पर घर की खिड़की से धुंआ निकलने पर आसपास के लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया आग पर काफी हद तक वार्ड के लोगो के सहयोग से काबू भी पा लिया गया जिसके बाद अग्निशमन वाहन के आने के बाद आग पूरी तरह शांत हुआ इस घटना की जानकारी लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी उक्त स्थल पर पहुंची और परिवार जनों से मिलकर यथा सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए प्रतिभा चौधरी ने तत्त्काल नगद 5 हजार की सहायता राशि भी दी
जिस घर मे आग लगा था उस समय घर के सदस्य एक गमी कार्यक्रम में ग्राम गुरेदा (अर्जुन्दा) गए हुए थे घर पर किसी के ना होने पर किसी भी तरह के जानमाल की हानि नही हुई
आसपास के लोगो ने घर का ताला खोलकर अपने अपने घरों से पानी लाकर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया आग लगने की सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने तत्तपरता दिखाते हुए अग्निशमन वाहन को उनके द्वारा बुलाया गया
उसके बाद इस घटना की खबर परिजनों को दी गयी वह भी लगभग 2 घण्टे बाद बालोद पहुंचे और घर मे लगी आग से हुए नुकसान से हतप्रभ रह गए और अपने आपको असहाय सा महसूस करने लगे
गरीब परिवार होने की वजह से उन्हें सदमा सा हो गया बाद में आसपास के लोगो ने उन्हें ढांढस बंधाया गया
सिलाई फाल पिको एवं मिट्टी के बर्तन आदि बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले इस परिवार पर मानो आफत ही आ गयी
परन्तु वार्डवासियों के तत्तपरता से बहुत बड़ा नुकसान होने से बच गया फिर भी घर पर रखे सभी जरूरी सामान जरूरी दस्तावेज एवं ग्राहकों के कपड़े भी जलकर खाक हो गए इस घटना के बाद वार्ड के पार्षद प्रीतम यादव पूर्णानंद आर्य ताहिर ताज गोलू गजेंद्र योगेश देवांगन टोमन देवांगन खिलेश आर्य सुशील आर्य मोनू यादव करण यादव योगेश गोरे तिलक देवांगन नूपुर यादव कुणाल ठाकुर हिमांशू आर्य नीलम मिश्रा बंटी मिश्रा राखी देशमुख उर्वसी साहू मोनी साहू लता देवांगन का विशेष सहयोग रहा
