चंद्रहास वैष्णव
बुधवार सुबह आयोजित जागरूकता रैली का उद्घाटन किया गया जिसने उक्त गणमान्य नागरिक महेश कश्यप (बस्तर संसद),संजय बसाक (CMHO),वेदवती कश्यप (बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष),शलभ सिंहा (SP),आकाश श्रीश्रीमल (CSP),खेम सिंह देवांगन (नगर निगम सभापति),हेमंत कु साहू (DPO),डॉ रीना लक्ष्मी (DPM),बृजेश भदौरिया,शक्ति सिंह चौहान,धर्मचंद जी,संग्राम सिंह राणा,मनीष मूलचंदानी,त्रिवेणी रणधारी,बालमती कश्यप,ममता राणा,विधु झा जी एवं समाज के अन्य सदस्यगणशामिल रहे।
विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता फैलाई जिसमें मुख्य रूप से विद्या पीठ,जगदलपुर नर्सिंग कॉलेज,क्राइस्ट कॉलेज,बोधनीं देवी कॉलेज,जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंगकॉलेजों के छात्राएं शामिल रही।इसके अलावा BBC राइडर्स (बस्तर बाइकर्स क्लब) ने भी इस मुहिम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नगर के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक पदाधिकारियों, नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों, मीतानीन दीदी और जिला पंचायत सदस्यों ने भी इस मुहिम का समर्थन किया।
शाम को विभिन्न आयोजन और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।निशा नागवंशी और झरना मोहंती (फाउंडर और को-फाउंडर, निशा स्वर फाउंडेशन) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समुदाय में स्वस्थ प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
आयोजन के दौरान फाउंडेशन के सभी सहयोगियों अहम योगदान रहा जिसमें वि. संतोष,विशाल सुक्ला,तशिश उपाध्याय,अनुराग जोश,प्रयास चिकलीकर,रौनक,गौरव राव,आदर्श मौर्य,श्रीकांत,नीलेश,सुशंक,संचित आदि मौजूद रहे जिसका फाउंडेशन के फाउंडर और को-फाउंडर निशा नागवंशी और झरना मोहंती ने धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस मुहिम में साथ रहने का आश्वासन दिया।
