*बहुमत के आधार पर हुआ बजट पास, 2 लाख 54 हजार लाभ का बजट किया गया पेश*

विनोद जैन

बालोद । नवगठित नगर पालीका परिषद का प्रथम बजट आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने पेश किया जिसमे 2 लाख 54 हजार लाभ का बजट पेश किया गया बजट के विषय मे जानकारी देते हुए पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बताया कि यह बजट शहर के विकास कार्यो और मूलभूत सुविधा विस्तार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इस बजट में कोई भी अतिरिक्त कर का बोझ नगर वासियों पर नही डाला गया है बजट में हमने शहर विकास के लिए वर्ष 2025 26 के लिए निम्न सुविधा प्रस्तावित की है जिसमे तांदुला रिवर फ्रंट का निर्माण शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौन्दर्यकरण तालाबों की सफाई एवं सौन्दर्यकरण बुधवारी बाजार का व्यवस्थापन महिलाओ के लिए पृथक व्यायाम शाला का निर्माण शहर में आकांक्षयि शौचालय की स्थापना पेयजल सुविधा पूर्ण करने खेल एवं योग को प्रोत्साहन विद्युत पोल विस्तारीकरण एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था अटल परिषर का निर्माण महतारी सदन का संरक्षण शहर प्रवेश द्वार का निर्माण शहरी गौधाम योजना युवा प्रोत्साहन जैसे योजनाओं पर हमारी परिषद कार्य करेगी हमने अपने प्रथम बजट में कोई भी अतिरिक्त कर नही बढ़ाया है वहीं उन्होंने जल सुविधा पर कहा कि जल्द ही शहर में शुद्ध पेयजल हर घर पहुंचाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं वहीं शहर के मुख्यमार्गों पर बैठने वाले मवेशियों के लिए गौधाम की व्यवस्था कर इन्हें यहां रखा जाएगा ताकि शहर में पशुधन सड़को पर ना दिखे एवं इससे होने वाले दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके बाजार का व्यवस्थापन भी जरूरी है व्यवस्थापन किया जाएगा पर इससे कोई प्रभावित ना हो सबको अपने व्यवसाय में कोई व्यवधान ना आये इसको लेकर आगे काम किया जाएगा यहां के दुकानदारों एवं सब्जी पसरा वालो से बात कर व्यवस्थापन की दिशा में आगे बढ़ेंगे | यह बजट आने वाले समय मे शहर को सुंदर और विकसित बनाने की दिशा मिल का पत्थर साबित होगा नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि यह बजट आम लोगो का बजट है बजट से जन जन तक जाने और शहर को एक नई पहचान दिलाने में हम आगे बढ़ रहे हैं राज्य सरकार से शहर विकास के लिए राशि मे कमी नही आएगी हम नए नीत सोपान तय कर शहर को आगे ले जाएंगे

Express MPCG